Moto G Stylus (2025) Phone:का रेंडर इमेज लॉन्च से पहले आया सामने, देखें डिजाइन

84 / 100

Moto G Stylus (2025) Phone:का रेंडर इमेज लॉन्च से पहले आया सामने, देखें डिजाइन

Moto G Stylus
Moto G Stylus

मोटोरोला ने इसी साल मई में अपना मोटो जी स्टाइलस (2024) स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब इसके सक्सेसर Moto G Stylus (2025) लॉन्च होने की खबर है। दरअसल डिवाइस के आने से पहले इसका रेंडर इमेज सामने आया है। जिससे डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए, आगे आपको फोन के बारे में लेटेस्ट डिटेल देते हैं।

Moto G Stylus (2025) डिजाइन (लीक)

  • माय स्मार्ट प्राइस ने आगामी Moto G Stylus (2025) की एक्सक्लूसिव रेंडर इमेज शेयर की है।
  • फोन Kanas XT251V मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। माना जा रहा है कि यह Moto G Stylus (2025) है।
  • डिवाइस के मॉडल नंबर में ’25’ होने से लगता है कि यह आगे साल आ सकता है। डिजाइन की बात करें तो Moto G Stylus (2025) में मुख्य बदलाव वीगन लेदर फिनिश से जुड़ा हो सकता है।
  • फोन के फ्रंट में पंच-होल कटआउट डिजाइन और स्क्रीन पर पतले बेजेल्स देखे जा सकते हैं। राइट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन हैं।
  • उम्मीद है कि स्टाइलस होल्डर पूर्व मॉडल की तरह डिवाइस के निचले भाग में स्थित हो सकता है।
  • बैक पैनल पर डिवाइस में डुअल-कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसे टॉप लेफ्ट कार्नर पर चौकोर मॉड्यूल में रखा जा सकता है। इसमें पीछे सेंटर में मोटो का लोगो भी है।
  • कलर की बात करें तो रेंडर में फोन को ब्लू ऑप्शन में दर्शाया गया है। जबकि लॉन्च के वक्त और भी विकल्प आ सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोटो जी स्टाइलस (2024) भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है। यह अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, जर्मनी और यूके जैसे देशों में सेल होता है। वहीं, आगामी 2025 मॉडल भी भारत में आने की उम्मीद कम है।

Moto G Stylus (2024) के स्पेसिफिकेशंस

  • स्क्रीन: मोटो जी स्टाइलस (2024) में 6.7 इंच का pOLED 120Hz डिस्प्ले दिया गया है।
  • चिपसेट: यह क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU के साथ आता है।
  • कैमरा: फोन में बैक पैनल पर 50MP + 13MP का डुअल कैमरा सेटअप है। जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का लेंस मिलता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Moto G Stylus (2024) में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Read more-Nothing 2a Phone Price & Launch Date, Specifications & Price in India: बहुत कम कीमत में लॉन्च हुआ धमाकेदार nothing 2a  न्यू मोबाइल, जानिए कितनी है कीमत

Read more-Moto G64 5G Phone: प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल, जानें इस सस्ते फोन में क्या है खास

WhatsAppEmailGmailCopy LinkXWordPressAmazon Wish ListLinkedInFacebookSnapchatSlashdotTelegramViberYahoo MailTrelloTwitterMessengerBlogger

Leave a comment

Exit mobile version